{"_id":"60a6195f8ebc3eae725c82c2","slug":"road-jam-by-keeping-dead-body-in-front-of-the-police-station-demanding-the-registered-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी : हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना के सामने शव रख चक्का जाम, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी : हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना के सामने शव रख चक्का जाम, भारी पुलिस बल तैनात
Thu, 20 May 2021 01:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 01:40 PM IST
सार
परिजन शव लेकर हैदराबाद थाना के सामने मोहम्मदी मार्ग पर 10:30 बजे से जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि धारा 304 को 302 में तरमीम किया जाए। मौके पर कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयाडीह में हुई मारपीट के मामले में दूसरे घायल 40 वर्षीय महेश की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब उसका शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर हैदराबाद थाना के सामने मोहम्मदी मार्ग पर 10:30 बजे से जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि धारा 304 को 302 में तरमीम किया जाए। मौके पर कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जबतक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाएगा, तबतक यहां से हटेंगे नहीं।
विज्ञापन