{"_id":"69d7e969f295c34ffb05ee81","slug":"road-dependent-on-tender-till-then-students-are-in-danger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-172473-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टेंडर के भरोसे सड़क, तब तक खतरे में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टेंडर के भरोसे सड़क, तब तक खतरे में विद्यार्थी
Thu, 09 Apr 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
आर्यकन्या चौराहे की जर्जर हालत। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक जाने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर काम शुरू होने का इंतजार करा रहे हैं। इस बीच सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
जीजीआईसी के सामने की सड़क और आर्यकन्या चौराहा क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है। इन मार्गों पर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, खुशवक्त राय इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर और बालिका इंटर कॉलेज जैसे संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं।
करीब 200 से 300 मीटर लंबी सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात या पानी भरने पर हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे आए दिन छात्र फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका से मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अभिभावक पंकज वर्मा का कहना है कि बच्चे रोज इस रास्ते से गुजरते हैं, गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है, प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं नुपुर महेंद्रा ने बताया कि काफी समय से समस्या बनी हुई है, अब उम्मीद है कि जल्द सड़क दुरुस्त होगी।
शहर के बीचोबीच राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जाने वाला करीब 100 मीटर मार्ग पिछले दो साल से खराब पड़ा है। कई बार पैचिंग कराई गई, लेकिन बारिश होते ही सड़क फिर उखड़ जाती है।
ईओ संजय कुमार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए बजट एक साथ जारी होता है। करीब डेढ़ साल पहले इस मार्ग का निर्माण करीब 20 लाख रुपये से कराया गया था। अन्य स्थानों पर भी जल्द पैचिंग कराई जाएगी।
वर्जन
आर्यकन्या चौराहे पर एक बड़ा नाला प्रस्तावित होने के कारण सड़क का कार्य रुका था। नाले की टेंडर प्रक्रिया चल रही है, उसके पूरा होते ही सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, जिसमें करीब दो माह का समय लगेगा। जीजीआईसी के सामने की सड़क भी टेंडर प्रक्रिया में है।
-समरा सईद, जेई, नगर पालिका लखीमपुर