फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road block of Bankenganj Market disappeared only from map

बांकेगंज मार्केट की रोड जिले के नक्शे से ही गायब  

Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बांकेगंज मार्केट की रोड जिले के नक्शे से ही गायब      
अभिलेखों में गुम हुई सड़क, न बन पाने से परेशान हैं, व्यापारी और कस्बे के लोग      
कस्बे की मुख्य सड़क न केवल कस्बे से ही नहीं जिले के नक्शे से ही गायब है। इस सड़क को बनवाने के लिए न तो लोक निर्माण विभाग और न ही जिला पंचायत तैयार है। दोनों ही विभाग सड़क को अपने नक्शे में न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।      
गोला और पीलीभीत-बस्ती हाइवे से लिंक बांकेगंज मेन बाजार से गुजरने वाली सड़क  का निर्माण नौ-दस साल पहले जिला पंचायत ने कराया था। अब तक यह सड़क धीरे-धीरे टूटकर महज गलियारा बनकर रह गई है। इस रास्ते पर गड्ढे में पूरी सड़क ही समा गई है। जब लोक निर्माण विभाग से इस बाबत कहा गया तो लोक निर्माण विभाग ने बताया कि यह सड़क उनके नक्शे में ही नहीं है। उधर जिला पंचायत के अभिलेखों में भी इसका कोई रिकार्ड नहीं है। इससे रोड का निर्माण अधर में लटका है। 
विज्ञापन

बांकेगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष अनिल टंडन, विनोद गोयल, हरीकिशन गोयल, वेद प्रकाश गुप्ता आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण न होने से सड़क टूटकर गायब हो गई है। मेन मार्केट की सड़क से होकर मरीज, तीमारदार और प्रसूता महिलाएं सीएचसी जाती हैं। सड़क टूटी होने के कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग और प्रसूता महिलाएं हिचकोले खाते हुए सीएचसी पहुंचती हैं। कई सालों से टूटी सड़क पर लोगो का निकलना दूभर हो गया है। इसको लेकर लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। मुख्य बाजार की टूटी पड़ी सड़क लोगों को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है। शिकायत के बावजूद लोक निर्माण और जिला पंचायत के कान पर जू नहीं रेंग रही। परेशान लोगों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन



बांकेगंज मुख्य बाजार की रोड विभाग के डीटूआई (मार्ग परिलेख) नक्शे में नहीं है। जिससे रोड का निर्माण और गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया। 
जोगेंद्र सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग खंड, तीन, खीरी।      


जिला पंचायत के अभिलेखों के मुआयने में बांकेगंज मेन मार्केट रोड का निर्माण दस साल पहले कराया था। बजट के अभाव में मेंटीनेंस नहीं कराया गया। सरकार के निर्देशों के तहत निश्चित अवधि के अंदर रोड को गड्ढा मुक्त कराई जाएगी। 
संजीव श्रीवास्तव, जेई, जिला पंचायत, खीरी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed