फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road and drain construction first, then voting

पहले सड़क और नाली निर्माण, तब मतदान

Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road and drain construction first, then voting
पलिया के थारूपुरवा गांव में सड़क नाली नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर दिखातीं महिलाएं। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। इलाके के निरालानगर थारूपुरवा गांव की महिलाओं ने सड़क नाली नहीं तो वोट नहीं की बात कही है। महिलाओं ने कहा कि जब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं होगा वह मतदान नहीं करेंगी।
विज्ञापन

गांव थारू पुरवा में सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने आवाज बुलंद की है। महिलाओं का कहना है कि उनके द्वारा कई बार सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग की गई लेकिन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे वह खासा नाराज हैं। महिलाओं ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि कच्ची रोड होने के कारण उनके बच्चे व परिजन अक्सर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। नाली न होने की वजह से गंदा पानी उनके घरों के आगे भरा भरा रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। महिलाओं ने कहा कि जब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं होगा वह वोट नहीं डालेंगी। इस दौरान गांव की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या का निदान नहीं तो वोट नहीं
गोला गोकर्णनाथ। नगर के निकटवर्ती और पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भुग्रंट में अलीगंज रोड स्थित नई बस्ती के लोग जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। अलीगंज रोड के दाहिनी ओर का जलस्रोत तालाब पटने से नाले का रुख आबादी की तरफ मुड़ गया है, जिससे पूरी कॉलोनी में नाले का गंदा पानी भर गया है। जलभराव होने से प्रदीप त्रिवेदी, राकेश कश्यप, शादाब आलम, राकेश गुप्ता, पालू राठौर, मुकेश राठौर आदि को अपने मकान का निर्माण कार्य बंद करना पड़ा है। वहीं समस्या से जूझ रहे ओमप्रकाश, सुदीश कुमार शर्मा, गया प्रसाद, अरुण कुमार प्रजापति आदि का कहना है कि यदि जल समस्या का निदान नहीं कराया गया तो वह वोट नहीं डालेंगे। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल त्रिपाठी का कहना है कि वह इस समय निर्वाचन कार्य में व्यस्त हैं। मौके का निरीक्षण कर कार्यवाही कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed