फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accident Husband injured

सड़क हादसे में  पति पत्नी जख्मी

Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Road accident Husband injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


सघन इलाज के लिए किया गया जिला अस्पताल रेफर
पलिया-निघासन रोड पर ग्राम बेलाकलां के पास मैजिक और बाइक की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

भीरा के कांपटांडा निवासी श्रीकृष्ण का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश अपनी 20 वर्षीय पत्नी द्रोपदी के साथ निघासन से बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान पलिया की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता व समाजसेवी गजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह आदि ने अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed