{"_id":"ed6a3bc36d6df950cbd56da741b610d1","slug":"road-accident-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक ट्रक रोकने पर मैजिक जा घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक ट्रक रोकने पर मैजिक जा घुसी
मझगईं।
Updated Sat, 21 Mar 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौंगवां कस्बे में ट्रक के अचानक रुक जाने से पीछे जा रहा मैजिक उसमें जा
विज्ञापन
घुसी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठी सवारियां मामूली रूप से
जख्मी हो गईं। इस हादसे के बाद वहां काफी भीड़ लग गई और लोगों ने ट्रक में
तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पलिया थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया के कई महिला पुरुष मैजिक से निघासन में एक रिश्तेदार की मौत होने पर वहां जा रहे थे। नौगवां कस्बे के पास एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही मैजिक उसमें जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मैजिक सवारों में से कई मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना से गुस्साए मैजिक में सवार लोगों ने ट्रक पर पथराव करना शुरू कर दिया जिससे चालक भाग निकला। इस घटना में ट्रक का शीशा टूट गया। इसके बाद मैजिक सवार भी चलते बने। इस हादसे से कस्बे में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।