फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rismas aaj, saja sehar ka bazar

क्रिसमस आज, सजा शहर का बाजार

Wed, 24 Dec 2014 05:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 Dec 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
rismas aaj, saja sehar ka bazar
क्रिसमस के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। सांता क्लाज की विशेष लाल ड्रेस और कैप के अलावा बेकरी और जनरल मर्चेंट की दुकानों पर तरह-तरह के स्वादिष्ट केक उपलब्ध हैं। एक से एक स्टाइलिश कैंडलों, आर्टीफीशियल क्रिसमस ट्री से बाजार सजा है। क्रिसमस को लेकर इसाई समाज के साथ सभी समुदाय के लोगों में जोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शहर में दो चर्च हैं एक जंगलीनाथ मंदिर के बगल में तो दूसरा मेनरोड पर स्थित है। क्रिसमस को लेकर शहर के इन दोनों चर्चों की विशेष साज सज्जा की गई है। इन्हें रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। चर्च का रंगरोगन कर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। 25 दिसंबर को इन चर्चों में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए चर्च के आसपास विशेष रूप से साफ सफाई की गई है। चर्चों और उसके आसपास रंग-बिरंगी बिजली की रोशनी की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में कई दुकानें स्वादिष्ट और स्टाइलिश केक से सजी हुई हैं। आधा किलो से लेकर 11 किलो वजन तक के केक बाजार में उपलब्ध है। लोगों में एक दिन पहले से ही क्रिसमस केक का आर्डर बुक कराने की होड़ लगी हुई है। सांता क्लाज की विशेष लाल ड्रेस बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बुधवार को सांता क्लाज ड्रेस की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा स्टाइलिश कैंडल्स की भी बाजार में खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए बाजार में बुधवार को उपहारों की भी खूब खरीद फरोख्त हुई। चॉकलेट, मिठाइयों और ड्राईफ्रू ट के आकर्षक गिफ्ट पैक दुकानों में सजे देखे गए। इसके अलावा आर्टीफीशियल क्रिसमस ट्री की भी बाजार में अच्छी मांग रहीं। लखीमपुर में ईसाई धर्म के लोगों की संख्या बहुत कम है, लेकिन बाजार को देखने से ऐसा नहीं लग रहा था। दूसरे समुदाय के लोग भी प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन मनाने के लिए जोश में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed