फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rising food prices could make weddings more expensive

Lakhimpur Kheri News: खाद्य सामग्री के बढ़े दामों से महंगी पड़ेंगी शादियां

Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rising food prices could make weddings more expensive
शहर में सजा एक मैरिल लाॅन। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सहालगों का सीजन आने वाला है। इस बार नवंबर से शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन में मेहमानों को खिलाना-पिलाना पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है।
विज्ञापन

मैरिज संचालकों का कहना है कि इस बार सीजन में बुकिंग, कैटरिंग सहित अन्य चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए 15-20 फीसदी तक दाम बढ़ जाएंगे। मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि सहालग सीजन में पहले से बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले अब अच्छी लोकेशन और सुविधाओं वाले मैरिज हॉल की कीमतें भी बढ़ी हैं। कई स्थानों पर बुकिंग 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक हो रही हैं।
विज्ञापन


कैटरर्स के अनुसार, दूध व अन्य खाद्य पदार्थ की कीमतों में पिछली बार की अपेक्षा इजाफा हुआ है। पहले दूध 50 रुपये लीटर तक मिल जाता था, लेकिन इस बार दूध ही 65 रुपये लीटर हो गया है। इसी वजह से इनसे बनने वाली सामग्री पनीर, मावा, रसगुल्ला सहित अन्य चीजों के दाम भी बढ़ जाएंगे। साथ ही अन्य खाद्य पदार्थ भी महंगे हुए हैं। इसलिए पहले जो प्लेट पांच सौ की थी, वह छह सौ रुपये की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------


खाने-पीने सहित अन्य चीजों में महंगाई बढ़ी है। जीएसटी का भी कोई खास फायदा नहीं मिला है। ऐसे में महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है। दिन की अपेक्षा रात की शादी में कैटरिंग का रेट बढ़ जाता है।
पुष्पराग शुक्ला, संचालक, मैरिज लॉन
---------------------------

सजावट के सामान से लेकर दूध व उससे बनने वाले सभी उत्पाद महंगे हो रहे हैं। ऐसे में बुकिंग का रेट बढ़ गया है। इसका बोझ ग्राहकों पर ही पडे़गा। हम लोग तो मजबूर हैं।
राहुल मिश्रा, संचालक, मैरिज लॉन

शहर में सजा एक मैरिल लाॅन। फाइल फोटो

शहर में सजा एक मैरिल लाॅन। फाइल फोटो

शहर में सजा एक मैरिल लाॅन। फाइल फोटो

शहर में सजा एक मैरिल लाॅन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed