फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reward deception phone call to alert called

ईनाम का झांसा देने वाली फोन कॉल से सचेत रहने का आह्वान

Mon, 22 Feb 2016 06:17 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 22 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
Reward deception phone call to alert called
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने बांकेगंज ब्लाक क्षेत्र में वित्तीय सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत गांव में चौपाल लगाकर लोगों को अधिक लाभ का झांसा देकर पैसा जमा करने वाली चिटफंड कंपनियों और फर्जी फोन कॉल कर बैंक एटीएम और उसका पिन नंबर मांगने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की कोआर्डिनेटर वंदिता सचान ने भरिगवां में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही युवा निवेशकों के लिए वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सेबी ने ब्लाक की ग्राम पंचायत भरिगवां में सोमवार दोपहर एक चौपाल लगाई। इसमें सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल ने लोगों को सुकन्या समृद्धि, जनधन, पीपीएफ आदि योजनाओं के संबध में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से कम समय में अधिक लाभ का झांसा देने वाली चिटफंड कंपनियों से सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने सेबी की कल्याणकारी योजनाओं और फजीवाडे़ से बचाव के लिए जनहित में जारी किताबों को मुफ्त बांटा। इस मौके पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की कोआर्डिनेटर वंदिता सचान, भरिगवां प्रधान अरविंद यादव, जायका परियोजना अध्यक्ष उमेश चंद्र, विपिन कुमार, अवनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।         --
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी फोन कॉल की टोल फ्री नंबर 1800227575 सूचना दें
 ग्राम भरिगवां में सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल ने फर्जी कॉल आने पर संबंधित फोन नंबर की जानकारी सेबी के टोल फ्री नंबर 1800227575 पर देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed