फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Retired Subedar's son murdered by slitting his throat

Lakhimpur Kheri News: रिटायर्ड सूबेदार के बेटे की गला रेतकर हत्या

Tue, 30 Jul 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar's son murdered by slitting his throat
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार बाबू अली के 40 वर्षीय पुत्र फिरोज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उनका शव मेहंदी बाग में खून से लथपथ मिला। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेता था, सभी नसें कट गईं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रिटायर्ड सूबेदार बताया कि उनकी पांच पुत्रियों और दो बेटों में फिरोज सबसे बड़ा था। फिरोज की दो वर्ष पूर्व मोहल्ला शुक्लापुर में फिरदौस के साथ शादी हुई थी। किसी से रंजिश नहीं थी। रविवार शाम पांच बजे फिरोज घर से कहीं गए थे, फिर नहीं लौटे। रात आठ बजे एक पान की दुकान पर देखे गए थे। रात में फोन लगाया तो स्विच ऑफ था। वह घर देर रात में आया करते थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे की लाश मेहंदी बाग में पड़ी है। तब तक सोशल मीडिया पर घटना के फोटो वायरल होने लगे। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव बेटे का ही निकला। सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक का गला कटा है। मोबाइल गायब होने से हत्या लग रही है। घटनास्थल से कपड़े के दो ग्लब्स और एक पन्नी में रस्सी बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

चौकी इंचार्ज बोले- जंगली जानवर ने शिकार किया
मृतक का गला हत्यारे ने ऐसे काटा, ताकि सभी नसें कट जाएं। घाव देखने से लग रहा है कि हत्यारा कोई पेशेवर अपराधी रहा होगा या फिर गहरी रंजिश रही होगी। मेहंदी बाग में सबसे पहले चौकी इंचार्ज बाबू राम पहुंचे तो शव देखकर बोले, जंगली जानवर का शिकार हुआ है, लेकिन तब शिनाख्त नहीं हुई थी। शव पेट के बल पर पड़ा था। जब शव सीधा किया तो देखकर सभी के होश उड़ गए।


मेहंदी बाग के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए
हत्यारों ने इतनी तेजी से गले पर वार किया था कि पास के पेड़ की जड़ों पर खून के छींटें पड़ गए थे। पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। क्राइम ब्रांच ने आसपास के गांव धमौला मगरेना में भी जानकारी जुटाई है। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। क्राइम ब्रांच के प्रभारी आलोक कुमार ने देवेंद्र गोस्वामी, आनंद, रजनीश टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed