{"_id":"6251d71fcd31d528d662b5bb","slug":"responsible-officers-should-consider-themselves-as-the-problems-of-the-victims-dm-lakhimpur-news-bly48094228","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें जिम्मेदार अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें जिम्मेदार अधिकारी: डीएम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माह के दूसरे शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ज्यादातर मामले जमीन और पुलिस विभाग से जुड़े रहे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन ने थाना फरधान में हुए समाधान दिवस में फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।
डीएम ने कहा कि राजस्व-पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें।
फरधान थाने में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यदि मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। उन्होंने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकीं शिकायतों के बाबत फोन पर शिकायतकर्ताओं से बात कर सत्यापन किया। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार सदर अमिता यादव, नायब तहसीलदार जागृति सिंह पुलिस और राजस्व के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम-एसपी ने थाना फरधान के मुख्य गेट एवं बाउंड्रीवाल के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
थाना समाधान दिवस के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने मिलकर थाना फरधान के नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र मनिकापुर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने तिराहे के सभी मार्गों को कवर करने वाले सीसीटीवी कैमरों के चौकी में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष को भी देखा।