{"_id":"647635f75b2232a3fe0c9fe5","slug":"resources-worth-five-crores-equipment-rusting-in-the-municipality-lakhimpur-news-c-4-1-168472-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच करोड़ के संसाधन, नगर पालिका में जंग खा रहे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच करोड़ के संसाधन, नगर पालिका में जंग खा रहे उपकरण
विज्ञापन
गोला की नगर पालिका में जंग खा रहे खुले में पड़े संसाधन।
गोला गोकर्णनाथ। संसाधनों के लिहाज से गोला नगर पालिका काफी समृद्ध है। यहां करीब पांच करोड़ के विभिन्न संसाधन हैं। रखरखाव का उचित प्रबंध न होने से उपकरण खुले में पड़े जंग खा रहे हैं।
सोमवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने अपने पहले कार्य दिवस पर नगर पालिका परिषद के सभी विभागों के पटलों, कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां ओवरहेड टैंक के नीचे और परिसर में लाखों के उपकरण खुले में पड़े जंग खाते दिखे। वहीं जेसीबी, डंपर, लोडर, कैटल कैचर, ट्रैक्टर सहित 37 वाहन हैं। इनके सापेक्ष महज एक ड्राइवर है। इन वाहनों को सफाई कर्मियों या आउटसोर्सिंग कर्मियों से चलवाया जा रहा है।
संसाधन
-जेसीबी- एक
कबोटा- एक
कैटल कैचर- एक
हाइड्रोलिक सीढ़ी- एक
बड़े डंपर- दो
फागिंग मशीन- दो
सेक्शन मशीन सीवर- दो
लोडर- तीन
स्प्रे मशीन- तीन,
ट्रैक्टर- सात
ट्राली- तीन
मिनी टिपर-21,
पानी टैंकर-10
हाथ ठेलिया- 30
हाथ ठेला-185
नियमित सफाई कर्मी- 49
संविदा सफाई कर्मी- 48
आउटसोर्सिंग कर्मचारी- 145
2007 से नहीं हुई भर्ती
नगर पालिका परिषद में वर्ष 2007 के बाद से कोई भी भर्ती नहीं हुई। इन डेढ़ दशक में कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के साथ पटल रिक्त हो गए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से नगर पालिका परिषद का काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आज पहला दिन है। नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया है। शीघ्र ही बड़े स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बिठाकर बेहतर कार्य होगा। - विजय शुक्ला रिंकू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला।