फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed for obstruction in government work

Lakhimpur Kheri News: सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्जं

Mon, 02 Jun 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report filed for obstruction in government work
मोहम्मदी। भूमि की नपाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने पर लेखपाल शोभित शुक्ला ने कोतवाली मोहम्मदी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लेखपाल शोभित शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह तहसील गोला में लेखपाल हैं। अशरफनगर क्षेत्र में उनकी तैनाती है। यहां सरकारी भूमि पर सुभाषनगर निवासी कुलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह और गुरजिंदर सिंह ने बाउंड्रीवाॅल बनवाकर कब्जा कर लिया।

पैमाइश के लिए टीम पहुंची तो गुरजीत, गुरजिंदर और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए सीमांकन कार्य में बाधा डाली। जान से मारने की धमकी देते हुए जरीब छीन कर फेंक दी। पुलिस ने कुलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह और गुरजिंदर सिंह के अलावा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed