फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Remove encroachment yourself in three days, otherwise police-administration will take action

तीन दिन में खुद ही हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो पुलिस-प्रशासन करेगा कार्रवाई

Tue, 30 Nov 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment yourself in three days, otherwise police-administration will take action
बैठक में हिस्सा लेते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बनी रणनीति
विज्ञापन

एसपी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट पर व्यापारियों के साथ किया मंथन
ट्रक-ट्रॉलियों में अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इसमें डीएम ने कहा कि सड़कों के किनारे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन-पुलिस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। इससे होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।
डीएम ने गन्ने की ट्रॉलियों एवं ट्रकों में रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंन कहा कि सभी विद्यालय स्वामी स्कूली वाहनों की फिटनेस जरूर अपडेट रखें। बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहन सीज किए जाएंगे, जिसका उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय का होगा। वहीं स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं। बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाली एजेंसी एवं व्यक्ति पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रत्येक क्रशर स्वामी यह सुनिश्चित करे परिसर के अंदर ही सभी वाहन खड़े हों। परिसर के बाहर खड़े वाहनों की लंबी लाइनों पर प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एनके यादव, डीसीओ बृजेश कुमार पटेल, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय, एआरएम गोला सीओ (ट्रैफिक) अरविंद कुमार, सीओ प्रशिक्षु आदित्य कुमार, उप निरीक्षक यातायात निर्मलजीत यादव, ईओ नगर पालिका आरआर अंबेश मौजूद रहे। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का संचालन एआरटीओ-प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्टर प्रदर्शन से व्यस्ततम सड़कें एसपी ने कीं चिह्नित
एसपी संजीव सुमन ने प्रोजेक्टर प्रदर्शन के जरिए व्यापारियों के सामने शहर की व्यस्ततम सड़कों को चिह्नित करते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट पर अपने विचार रखे और व्यापारियों से सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी व्यापारी अपने संस्थानों के सामने का अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन व पुलिस मिलकर पूरे शहर में अतिक्रमण हटवाएगा। 15 ई-रिक्शों के जरिए अगले तीन दिनों तक अतिक्रमण हटाने के संबंध में मुनादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed