{"_id":"68d58d7f5fc17161f8005554","slug":"remembering-lord-shiva-shri-ram-broke-the-bow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156690-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भगवान शिव का स्मरण कर श्रीराम ने तोड़ा धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भगवान शिव का स्मरण कर श्रीराम ने तोड़ा धनुष
Fri, 26 Sep 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:53 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार को धनुष यज्ञ और यज्ञ रक्षा की लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और शहर में उल्लासपूर्ण वातावरण रहा।
विज्ञापन
गोला के मां वैष्णों दरबार में सजी देवी मां की मूर्ति। स्रोत : आयोजक
- फोटो : सर्किट हाउस में मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी देते नृपेंद्र मिश्र
विस्तार
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला के तहत बृहस्पतिवार को कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया। राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए भगवान शिव के धनुष को तोड़ने वाले के साथ ही विवाह करने की शर्त रखते हैं। इसके लिए महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी पहुंचते हैं।
कई राजा भगवान शिव का धनुष उठाने का प्रयास करते हैं। मगर, उसे हिला तक नहीं पाते। अंत में गुरु के आदेश पर श्रीराम धनुष तोड़ने के लिए उठते हैं। श्री राम भगवान शिव का स्मरण कर धनुष ही नहीं उठा लेते, बल्कि उसे तोड़ देते हैं। धनुष टूटते ही जनकपुरी में खुशी छा जाती है। माता जानकी श्रीराम को वरमाला पहनाती है।
इससे पहले सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के सरंक्षक विपुल सेठ समेत सभी पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ सवारी को रवाना किया। सवारी शहर के मुख्य मार्गों से रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
हवन पूजन कर मां वैष्णो से सुख-समृद्धि की कामना
गोला गोकर्णनाथ। नगर की चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को पंडित संतोष द्विवेदी ने सपत्नीक यजमान राजीव शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, विपिन गिरी, गुड्डू सिंह, राजेश शुक्ला आदि से हवन पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो और मां ज्वाला से शुभ समृद्धि की कामना की। आयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि दरबार भक्तों के दर्शनार्थ शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। संवाद
विश्वामित्र यज्ञ रक्षा की लीला का मंचन
मोहम्मदी। मेला श्रीराम लीला में विस्वामित्र यज्ञ रक्षा की लीला का मंचन देखकर दर्शक भाव भिवोर हो गए। अयोध्या के महाराजा दशरथ से विश्वामित्र जी यज्ञ रक्षा करने के लिए राम लक्ष्मण को मांगते हैं। दशरथ जी मन में परेशान होते हैं, मुनि से कहते हैं कि छोटे छोटे बालक राक्षसों से युद्ध कर यज्ञ की रक्षा कैसे करेंगे। विश्वामित्र जी ने कहा राजन आप चिंता न करें। राम लक्ष्मण, विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा करने के लिए जाते हैं। जंगल में राक्षसों का वध करके यज्ञ की रक्षा करते हैं। लीला का मंचन पं. चंद्रभाल मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़कर कराया। संवाद

गोला के मां वैष्णों दरबार में सजी देवी मां की मूर्ति। स्रोत : आयोजक- फोटो : सर्किट हाउस में मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी देते नृपेंद्र मिश्र