फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Religious journey from Choti Kashi to Ayodhya Dham became easy

Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी से अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा हुई सुगम

Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Religious journey from Choti Kashi to Ayodhya Dham became easy
गोला रोडवेज डिपो। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो से अयोध्या धाम तक सीधी बस सेवा शुरू हुई है। इससे यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन


गोला रोडवेज डिपो से नौ मई से अयोध्या धाम तक सीधी एसी बस सेवा रूट का ट्रायल शुरू हुआ था। तीन दिनों के ट्रायल में आमदनी ठीक होने से गोला रोडवेज डिपो प्रबंधन ने स्थायी बस सेवा की तैयारी शुरू कर दी है। एआरएम महेश चंद्र कमल और केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि अयोध्या धाम के लिए गोला रोडवेज डिपो से बस सुबह 8:00 बजे और अयोध्या धाम से गोला के लिए प्रस्थान करेगी।
बस एक ओर से 323 और अप डाउन में 646 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। बस गोला से लखीमपुर, नानपारा, बहराइच होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। गोला से अयोध्या धाम का प्रति यात्री किराया 627, लखीमपुर से 545, नानपारा से 331 और बहराइच से 252 रुपए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि ट्रायल ठीक रहा है। रूट चार्ट एवं समय सारणी तैयार की जा रही है। छोटी काशी की पहचान धार्मिक नगरी के रूप में है। यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। अयोध्या धाम तक सीधी बस सेवा श्रद्धालुओं, यात्रियों के लिए सुखद एवं सुगम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed