फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief from Jhajjam rain accompanied by strong winds

तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत  

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Relief from Jhajjam rain accompanied by strong winds
बारिश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
तापमान में गिरावट, फसलों के लिए अमृत बनकर बरसा पानी, लौटी हरियाली 
विज्ञापन

जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद रात भर ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे कड़ी धूप से लोगों को राहत मिली। बारिश से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं फसलों के लिए यह बारिश अमृत साबित हुई है। 
दो दिन पहले तेज आंधी और बारिश के बाद सोमवार शाम फिर आसमान में बादल घिर आए। देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद बारिश तो थम गई लेकिन रात भर ठंडी हवाएं चलती रहीं, इससे मौसम ठंडा रहा। सुबह भी बादल छाए रहे, कई बार रुक रुक कर हल्की बारिश हुई। दोपहर तक धूप नहीं निकली लेकिन दोपहर बाद कड़ी चमकीली धूप निकलने से एकबार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।   
विज्ञापन

बेलरायां। तराई में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से निजात मिली है। वही खेतों में सूख रही गन्ने की फसलों को नवजीवन मिला है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात शुरू हो गई। तेज अंधड़ और बारिश होने से बागों में आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस बीच तेज बारिश होने से खेतों में गन्ने की फसल को रहत मिली है। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। तिकुनिया में भी तेज हवाओं के साथ बारिश से आम की फसल को भरी नुकसान हुआ है। जबकि अन्य फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम। क्षेत्र में मंगलवार सुबह झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मुरझा रही खेतों में खड़ी फसल में फिर से हरियाली लौट आई है। किसानों को अभी और बारिश का इंतजार है। किसानों ने घान की रोपने की तैयारी कर ली है इंतजार है खेतों में पानी भरने का। गोला, पलिया, निघासन, धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड, फूलबेहड़, बिजुआ, भीरा, बांकेगंज, मैलानी, सिकंद्राबाद, मितौली, मैगलगंज, मोहम्मदी आदि जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed