फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief from floods, Bahtiya dam is being built from village funds

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से मिलेगी राहत, ग्राम निधि से बन रहा बहतिया बांध

Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Relief from floods, Bahtiya dam is being built from village funds
लालपुर में कटे तटबंध का जायजा लेते बीडीओ जयेश कुमार सिंह।संवाद
निघासन। शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित बहतिया क्षेत्र में राहत की उम्मीद जगी है। पिछले साल बाढ़ से कटे बहतिया नाले के बांध का निर्माण कार्य अब ग्राम निधि और मनरेगा के माध्यम से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की सक्रिय पहल और खंड विकास अधिकारी की तत्परता से शुरू हुए इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


लुधौरी-रानीगंज मार्ग पर घाघी नाले से होते हुए शारदा नदी का पानी लालपुर, बरोठा, मूड़ाबुजुर्ग, मिर्जागंज, रकेहटी, खरवहिया, गौरिया सहित करीब दो दर्जन गांवों और निघासन नगर पंचायत की बीस प्रतिशत आबादी को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे धान और गन्ने की फसलों को हर साल भारी नुकसान होता है। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने बहतिया नाले के कटे बांध को बंद कराने का प्रस्ताव ब्लॉक मुख्यालय भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी सर्वे कराया गया। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
बैलहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि बांध बनने से उनके गांव की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। पानी अब सीधे नाले के रास्ते नदी में वापस जा सकेगा। वहीं बरोठा प्रधानपति चंद्रहास भार्गव ने बताया कि यह बांध बहुत जरूरी था और इसके बनने से बाढ़ से राहत मिलेगी।


खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्य ग्रामनिधि और मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। यह न केवल बाढ़ से राहत देगा, बल्कि फसलों को भी काफी हद तक बचाएगा।

लालपुर में कटे तटबंध का जायजा लेते बीडीओ जयेश कुमार सिंह।संवाद

लालपुर में कटे तटबंध का जायजा लेते बीडीओ जयेश कुमार सिंह।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed