फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief from cold after 15 days, mercury rises by one degree

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन बाद सर्दी से मिली राहत, एक डिग्री चढ़ा पारा

Wed, 17 Jan 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold after 15 days, mercury rises by one degree
पलिया तहसील में पड़ी खोई व अलाव तापते अ​धिवक्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। पिछले 15 दिन से लगातार पड़ रही भीषण ठंड व गलन से मंगलवार को जिलेवासियों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। शहरवासी पूरे दिन खुले मैदानों के अलावा घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनन्द लेते रहे। हालांकि देर शाम गलन एक बार फिर से बढ़ी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि बुधवार को फिर बादल छाएंगे। इससे ठंड बढ़ सकती है।
करीब 15 दिन से ठंड और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी थीं। दिन में धूप का न निकलना, दिनभर सर्द हवाओं और देरशाम कोहरा पड़ने से लोग बेहाल हो उठे थे। माना जा रहा था कि मकर संक्रांति के बाद ठंड से कुछ राहत मिलेगी, हालांकि हुआ ऐसा ही। मंगलवार को सुबह बादल साफ होने के चलते करीब 10 बजे से ही हल्की धूप दिखाई देने लगी थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप में तेजी आई और लोगों ने कुछ देर राहत की सांस ली। शाम छह बजते ही एक बार फिर से लोगों को गलन का एहसास होने लगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया था। सोमवार के मुकाबले तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंड और गलन में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि तापमान में भले ही बढ़ोतरी हो, लेकिन आने वाले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील में जल रहा अलाव, ब्लॉक में नहीं है इंतजाम
पलियाकलां। ब्लॉक में आने वाले फरियादियों के लिए अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। तहसील परिसर में दो-तीन जगहों पर खोई व लकड़ी डालकर अलाव जलाए जा रहे हैं। एक अधिवक्ता सभागार के सामने ही अलाव जलवाया जा रहा है, जिसमें अधिवक्ता आग तापते हैं। इसके अलावा एक-दो जगह अलाव की और व्यवस्था की गई है। ब्लाक में हालांकि अलाव जलता नहीं मिला।

मझगईं। भीषण ठंड व शीतलहर के चलते ठंड से लोगों का बुरा हाल हो गया है। इसके बाद भी इलाके में कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। जिस कारण ठंड से बचने के लिए ग्रामीण कूड़ा करकट जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण शिवनाथ ओझा, हसरत अली, सरवन, सेवकराम, मोहित, जगदीश, नीरज आदि का कहना है कि ठंड के बाद भी अलाव नहीं जल रहे हैं जिससे परेशानियां हो रही हैं।


तहसील परिसर में सर्दी से बचाव का प्रबंध नहीं, बुझे पड़े अलाव

गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में सर्दी से बचाव का समुचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। तहसील परिसर में मंगलवार की सुबह अलाव बुझे पड़े दिखे। सर्दी में कई लोग बुझे पड़े अलाव के पास ही बैठे मिले। लोगों का कहना है कि अलाव का प्रबंध न होने से सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है। तहसीलदार सुखबीर सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में अलाव जलवाए जाते हैं वह स्वयं भी तापते हैं। संवाद


कस्बे में अभी और बढ़ सकता है सर्दी का सितम



धौरहरा। तराई इलाके में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कस्बे में पाला गिरने से रात्रि में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दो नदियों के बीच बसे धौरहरा तहसील में सुबह के समय घना कोहरा होने के चलते राहगीरों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed