फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief camps were inspected by officials

राहत शिविरों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 28 Apr 2015 12:11 AM IST
गौरीफंटा।
गौरीफंटा। Updated Tue, 28 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief camps were inspected by officials
नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए स्थापित किए गए एसएसबी के राहत शिविर का एसएसबी के डीआईजी केसी डोभाल ने जायजा लिया। उन्होंने यहां एंबुलेंस को देखा और दवाओं आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल टीम से वार्ता की और उन्हें सजग रहने के निर्देश दिए। कहा कि घटना घटे तो जवान और मेडिकल टीम सहायता में जुट जाएं। इस दौरान एसएसबी के कई अधिकारी साथ रहे। इधर स्वास्थ्य महकमे ने भी अपना राहत शिविर लगा रखा है, जिसका नेतृत्व पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. यशवंत सिंह कर रहे हैं। डीएम किंजल सिंह सोमवार को यहां पहुंची और शिविर का जायजा लिया।  उन्होंने यहां आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि अगर नेपाल में कोई घटना घटती है तो फौरन ही सहायता दी जाए। उन्हें बताया गया कि यहां एसएसबी और स्वास्थ्य महकमे की तीन एंबुलेंस हैं और आठ स्ट्रेचर, दवाएं आदि भी उपलब्ध हैं। इसके बाद डीएम ने नोमैस लैंड, कस्टम विभाग, कोतवाली आदि का निरीक्षण भी किया। डीएम ने यहां सीओ रामासरे सिंह को निर्देश दिए कि गौरीफंटा में दो सिपाही 24 घंटे मुस्तैद रखे जाएं। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed