फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Regular yoga Women prisoners shall

नियमित योगाभ्यास करेंगी महिला बंदी

Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Regular yoga Women prisoners shall
कारागार में निरुद्ध महिला बंदी अब नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगी और उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह की पहल पर महिला बंदियों के लिए नया सवेरा कार्यक्रम के तहत योग और कराटे की पाठशाला शुरू की गई है। कारागार में मंगलवार को महिला बंदियों को योगा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग की विशेषता बताते हुए योग क्रियाएं संपन्न कराई गईं। इस दौरान महिला बंदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि कई क्रियाओं की जानकारी दी गई। डीएम की सार्थक पहल से सुबह के समय महिलाएं उत्साहित दिखीं।

कारागार अधिकारियों के मुताबिक नया सवेरा अभियान में आत्मरक्षा और योगाभ्यास की गतिविधियों को प्रमुख स्थान देने के संबंध में महिला बंदियों में विकास की संभावना तलाशने के उद्देश्य से यह अभिनव पहल की गई है। अधिकारियों के मुताबिक महिला बंदियों को कारागार में नियमित रूप से कराटे और योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed