फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovery will be possible if the mill is closed due to technical fault.

Lakhimpur Kheri News: तकनीकी फॉल्ट से बंद हुई मिल तो होगी रिकवरी

Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be possible if the mill is closed due to technical fault.
बेलरायां चीनी मिल बेलरायां का निरीक्षण करते प्रबंध निदेशक आरके पांडे तथा चीनी मिल के अधिकारी
बेलरायां। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक ने सरजू सहकारी चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। नवीन गन्ना पेराई सत्र 2023-2024 में चीनी मिल के बेहतर ढंग से संचालन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


चीनी मिल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रबंध निदेशक आरके पांडे ने गन्ना डोंगा, बॉयलर हाउस, बेगास, टरबाइन, वर्कशॉप, स्टोर, ड्रायर हाउस के अलावा मशीनों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने चीनी मिल के अतिथि गृह में हुई प्रेस वार्ता में करा कि गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल में तकनीकी फाल्ट बर्दाश्त नही की जाएगी। तकनीकी फाल्ट से मिल बंद होने पर अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके रिकवरी होगी।
विज्ञापन

नवीन सत्र में चीनी मिल 5000 टीडीसी क्षमता के अनुरूप कार्य का लक्ष्य निर्धारित करेगी। उन्होंने चीनी मिल का मरम्मत कार्य दशहरा पर्व तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि चीनी मिल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के लिए चीनी मिल संघ में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक संजय सिंह, चीफ केमिस्ट राजेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता पांचूराम, मुख्य लेखाकार रवि चौधरी, कंप्यूटर इंजीनियर अभिलाष श्रीवास्तव, अवर अभियंता लुकमान अहमद आदि अधिकारी मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed