{"_id":"64fcb86bf17ed18ee807a298","slug":"record-made-in-lok-adalat-more-than-39-thousand-cases-settled-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-5434-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लोक अदालत में बना रिकॉर्ड, 39 हजार से ज्यादा मुकदमे निपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लोक अदालत में बना रिकॉर्ड, 39 हजार से ज्यादा मुकदमे निपटे
विज्ञापन
लोक अदालत में एक्सीडेंटल केस निपटाते जिला जज एमएसीटी लोकेश राय
लखीमपुर खीरी। कई महीने बाद लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। 39721 मुकदमों के विवाद आपसी सुलह समझौता और लघु फौजदारी मामले जुर्म इकबाल के आधार पर निस्तारित किए गए। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने लोक अदालत की सफलता पर न्यायिक अधिकारियों परामर्शदाताओं के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार जिले में नया कीर्तिमान बनाया है। ज़िला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने सात मुकदमे निपटाए, तो एडीजे सुभाष सिंह ने छह। एडीजे रामेंद्र कुमार ने दो, एडीजे प्रतिभा नारायण ने 50, एडीजे अनिल कुमार ने तीन, एडीजे राहुल सिंह ने तीन, एडीजे चिंताराम ने तीन मुकदमे निपटाए। सर्वाधिक 2335 मुकदमे सीजेएम अशोक कुमार ने निपटाए।
एसीजेएम अविनाश गौतम ने 827, सिविल जज नितिन कुमार ने 16, एसीजेएम कर्णिका अवध ने 374, एसीजेएम मोना सिंह ने 251, एसीजेएम छवि कुमारी ने 450, मुकदमे निस्तारित किए। इसी तरह अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रकार के मामलों को आपसी सुलह समझौता और जुर्म इकबाल के आधार पर निर्धारित किया।
विज्ञापन
एक्सीडेंटल मामलों में दिलाए पौने दो करोड़ रुपये
जिला मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के जिला जज लोकेश राय ने सड़क दुर्घटना में अपने परिजनों को गंवाने वाले 30 और स्थायी विकलांगता के दो मामलों चेक रिलीज के 12 मामले सहित 44 मुकदमे निपटाते हुए एक करोड़ 88 लाख 93 हजार 115 रुपये का मुआवजा पीड़ित पक्षकारों को दिलवाया। इस दौरान बीमा कंपनियों से अमिताभ पांडियां, गोपाल जी उपाध्याय, अनिल मिश्र, लक्ष्मीकांत अवस्थी, शिव सहाय सिंह, सहित कई वकील मौजूद रहे।
145 परिवार फिर से आबाद
लोक अदालत में लंबे अरसे से मामूली बातों पर झगड़ रहे परिवारों को इस बार राहत मिली है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रेखा अग्निहोत्री ने 54 परिवारों को, अपर प्रधान न्यायाधीश संध्या चौधरी ने 37, अपर प्रधान न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा ने 54 परिवारों के बीच समझौता कराकर खुशी-खुशी साथ रहने के लिए राजी किया।