फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Record made by planting 96.18 lakh saplings, pledge taken for protection

Lakhimpur Kheri News: 96.18 लाख पौधे रोपित कर बनाया रिकॉर्ड, सुरक्षा का लिया संकल्प

Sun, 21 Jul 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Record made by planting 96.18 lakh saplings, pledge taken for protection
राजापुर बैनी में पौधा लगाते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के लखपेड़ागंज में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा आदि ने फलदार, छायादार, औषधीय पौधे रोपे। मंत्री ने पौध वितरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना। शनिवार को जनपद भर में 96.18 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोशाला बेडनापुर में मंत्री ने 10 लोगों को सहजन के पौधे बांटे। करीब तीन एकड़ में तीन हजार पौध लगाए गए। मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम और मां अपने बच्चों के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं। डीएम ने कहा के हमें आने वाले पीढ़ी के लिए पौधे लगाने होंगे। मंत्री ने अटकोहना में डीएफओ संजय बिस्वाल के साथ मंत्रोच्चार के बीच हरिसंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) का रोपण किया।
विज्ञापन

इधर, अभियान की नोडल अधिकारी, महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा) किंजल सिंह ने सीडीओ अभिषेक सिंह के साथ रुकुंदीपुर, खेतौसा, करनपुर निबहा, मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर पर पौधरोपण अभियान देखा। आईएएस किंजल सिंह ने कहा कि जीवन बिना वन के संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने रोपित किए पौधे
मोहम्मदी। राजापुर बैनी में मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पौधेरोपण किए। चेयरमैन देवेश प्रताप सिंह सहित लियाकत खां, सुशील त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
कान्हा गोशाला में 15 प्रकार के पौधे रोपित किए
निघासन। कान्हा गोशाला में 15 प्रकार के पौधों का रोपण किए गए। चेयरमैन बद्री प्रसाद, ईओ दिनेश शुक्ल, प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने कटहल, युकेलिप्तिस, अर्जुन, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------
विधायक और एसडीएम ने किया पौधरोपण
धौरहरा। धौरहरा वन रेंज की जंगल मटेरा रेंज में विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने पौधरोपण किया। ईसानगर सघन सहकारी समिति अध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा ने पौधरोपण। संवाद

दो गांव में 60 हजार रोपित किए पौध
बेहजम। भूलनपुर ग्रंट और गुलचौरा में बड़े संख्या में पौधे लगाए गए। वन दरोगा रविकांत वर्मा, वन दरोगा उमेश वर्मा, प्रधान भूलनपुर भुट्टो, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर वर्मा आदि ने पौधे लगाए। संवाद

सीएचसी में स्टाफ ने लगाए पौधे
पसगवां। सीएचसी पर शनिवार को एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा ने परिसर में पौधे रोपित किए। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप, रजनीकांत मौजूद रहा। संवाद


शहर में कई जगह हुए लगाए गए पौधे
लखीमपुर। खंभारखेड़ा चीनी मिल यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, आसवनी के हेड अतुल कुमार सिंह, केन हेड पुष्पेंद्र ढाका एच आर हेड राजेश दूवे, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खंभारखेड़ा सुरेश चौधरी आदि ने पौधे लगाए। जीआईसी में डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश मिश्रा आदि ने पौधे लगाए। संवाद

राजापुर बैनी में पौधा लगाते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।

राजापुर बैनी में पौधा लगाते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।

राजापुर बैनी में पौधा लगाते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।

राजापुर बैनी में पौधा लगाते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed