{"_id":"6abab9d90ea7a0e59005f807","slug":"reconstitution-of-the-working-committee-of-dudhwa-conservation-foundation-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-186254-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा कंजर्वेशन फाउंडेशन की वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा कंजर्वेशन फाउंडेशन की वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन
Tue, 29 Sep 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एफडी,साथ में सदस्य।-स्रोत : वन विभाग।
लखीमपुर/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को फील्ड निदेशक सभागार मुख्यालय में कंजर्वेशन फाउंडेशन वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें कमेटी का पुनर्गठन किया गया और बाघ संरक्षण व ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक जगदीश आर., बफरजोन डीएफओ कीर्ति चौधरी और कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने दोनों वन प्रभागों में बाघों के संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पलिया और कतर्नियाघाट ईको विकास समिति के अध्यक्षों ने पर्यटन क्षेत्र में विकास पर चर्चा की। बैठक में पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय ग्राम समितियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रचार-प्रसार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, राम प्रसाद, वन दरोगा मनोज मौर्य और प्रधान बिट्टूलाल मौजूद रहे।