फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reaching police station, family members demanded action

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 25 Sep 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Reaching police station, family members demanded action
कोतवाली में कार्रवाई की मांग करते बहेड़ा गांव के लोग
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक की गाजियाबाद में हुई मौत के मामले में परिजनों ने कोतवाली जाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के पिता कंधई लाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 26 वर्षीय पुत्र कोमल सात सितंबर को गांव के ही दानिश, आजाद, मंगीश, मोनीश के साथ गाजियाबाद की एक फैक्टरी में काम करने गया था। 20 सितंबर की सुबह उनकी कोमल से फोन पर बात भी हुई थी। दूसरे दिन परिवार वालों ने कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। 22 सितंबर की सुबह ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना मिली कि कोमल की मौत हो गई है। वहीं कोमल का फोन उसके साथियों के पास था, लेकिन उन्होंने सूचना नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल गाजियाबाद का है। इसलिए कार्रवाई गाजियाबाद में ही होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटीमार्टम इंजरी आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed