फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ravi and Srishti won the five-kilometer Run for Ram marathon.

Lakhimpur Kheri News: पांच किलोमीटर की रन फॉर राम मैराथन में रवि और सृष्टि विजयी

Tue, 23 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ravi and Srishti won the five-kilometer Run for Ram marathon.
खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक व अतिथि। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में पिछले नौ दिनों से चल रहे खेल महोत्सव का समापन मंगलवार को रन फॉर राम मैराथन के साथ हुआ। सुबह से ही मैदान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और खिलाड़ी एकत्र हुए। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर मैराथन दौड़ कराई गई, इसमें कुल 1600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग पांच किलोमीटर में रवि कुमार पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये का पुरस्कार जीता। दीपक दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 2100 रुपये, जबकि जितेंद्र सिंह को तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये मिला। अनिल कुमार, सत्यवीर सिंह और नैमिष कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


बालिका वर्ग पांच किलोमीटर में सृष्टि वर्मा विजेता रहीं, जिन्हें 5100 रुपये, रुचि श्रीवास्तव उपविजेता को 2100 रुपये और अंबिका तृतीय स्थान पर रहीं, जिन्हें 1100 रुपये का पुरस्कार मिला। शिफा, तनु गौड़ और शीतल को 500-500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार स्मृतिशेष डॉ. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व उनके पुत्र कपिल श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किए गए।


इस अवसर पर स्वच्छता रैली का भी आयोजन हुआ, जिसमें अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, ला मटीना स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, भगवानदीन आर्य कन्या विद्यालय, एनसीसी 26वीं बटालियन व धर्म सभा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नन्हे बच्चों द्वारा किए गए करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस टीम ने रामापुर सुपर स्ट्राइकर को छह विकेट से पराजित किया। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शालू, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरिफ, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सर्वेंद्र और मैन ऑफ द मैच अमित कुमार रहे।
बालिका वर्ग क्रिकेट फाइनल में डॉन बॉस्को स्कूल और सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर के बीच मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर ने 10 रन से जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्रद्धा, बेस्ट बॉलर उमरा, बेस्ट फील्डर काजल तथा वूमेन ऑफ द मैच और वूमेन ऑफ द सीरीज का खिताब कोमल शर्मा को मिला।


कार्यक्रम का संचालन राम मोहन गुप्ता ने किया। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, आरएसएस विभाग प्रचारक अभिषेक, सह विभाग प्रचारक अविनाश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, संजीव, चित्रसेन, एसडीओ वन विभाग अभय प्रताप सिंह, खेल महोत्सव संयोजक आशीष चौहान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी, सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।

खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक व अतिथि। संवाद

खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक व अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed