{"_id":"6855a509d145b65e8901ff94","slug":"ration-will-be-distributed-free-of-cost-from-today-till-10th-july-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148665-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज से 10 जुलाई तक निशुल्क बांटा जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज से 10 जुलाई तक निशुल्क बांटा जाएगा राशन
Fri, 20 Jun 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जून का राशन वितरण होने के बाद अब उपभोक्ताओं को जुलाई का राशन शनिवार से सात जुलाई के बीच बांटा जाएगा। विभाग ने तिथि तय करत हुए कोटेदारों को निर्देश दिए कि नियमित राशन का वितरण करें। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
जनपद में 8.26 लाख राशन उपभोक्ता हैं, जिनको प्रत्येक माह सरकार की ओर से निशुल्क राशन दिया जाता है। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर पांच किलो अनाज प्रति यूनिट हर महीने कार्ड धारकों को बांटा जाता है। जून का राशन 30 मई से 10 जून तक 94 प्रतिशत बांटा जा चुका है। अब जुलाई का राशन आज से सात जुलाई तक बांटा जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय ने तारीख तय कर दी है। कोटेदारों को राशन का उठान करा दिया गया है।
-- --
बौधिया कलां में अन्नपूर्णा भवन का श्रीगणेश
निघासन। सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत ग्राम पंचायत बौधिया कलां में अन्नपूर्णा भवन का श्रीगणेश हो गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान सैय्यद मकसूद अली गुड्डू ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही यह योजना गरीबों के हित में एक बड़ी पहल है। अब ग्राम वासियों को राशन प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और न ही गड़बड़ी की कोई गुंजाइश बचेगी। अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया न सिर्फ पारदर्शी होगी, बल्कि इससे ग्रामीणों का समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
गौरतलब है कि अभी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों को कोटे की दुकानों से राशन मुहैया कराया जाता रहा है। अक्सर शिकायतें मिलती थीं कि कोटेदार दुकानें अपने घरों से संचालित करते हैं, जिससे अनियमितता और धांधली की संभावनाएं बढ़ जाती थीं। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर अन्नपूर्णा भवन की परिकल्पना की है।
-- -
अंत्योदय धारकों को तीन किलो मिलेगी चीनी
-राशन वितरण के साथ अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन किलो चीनी दी जाएगी। अंत्योदय धारकों को इसका वितरण अप्रैल, मई और जून की एक-एक किलो के हिसाब से किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि राशन निशुल्क है, लेकिन चीनी 18 रुपये प्रति किलो मिलेगी।