फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare species of vine snake seen in Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दिखा दुर्लभ प्रजाति का बेल सांप

Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rare species of vine snake seen in Dudhwa
दुधवा में देखा गया दुर्लभ प्रजाति का सांप। स्त्रोत डीटीआर - फोटो : कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखा गया। अहेतुल्ला लाॅन्गिरोस्ट्रिस नामक प्रजाति का यह दुर्लभ लंबी थूथन वाला बेल सांप होता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार दुधवा में यह सांप मिला है। इससे पूर्व इसकी उपस्थिति बिहार में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डाॅ. एच. राजामोहन ने कहा कि अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस की दोबारा खोज टाइगर रिजर्व की पारिस्थितिकी और निरंतर अनुसंधान का प्रमाण है। डीडी डाॅ. रंगाराजू टी. ने बताया कि दुधवा से पहले इस प्रजाति का सांप बिहार में देखा गया था।
विज्ञापन

अब दक्षिण सोनारीपुर के ककराहा गैंडा फेज वन में देखा गया है। यहां दीमक के टीले को साफ किया जा रहा था। जेसीबी मशीन के जरिये टीले को छुआ तो उस पर एक सांप दिखाई दिया। फील्ड टीम में किसी ने आवाज दी तो बाॅयोलाॅजिस्ट विपिन कुमार सैनी ने सावधानी से सांप को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप पतले शरीर, लंबी थूथन और आकर्षक हरे रंग का था। यह कुछ असाधारण लगा तो उसकी फोटो खींची गई और तस्वीरों के आधार पर उसकी पुष्टि इस प्रजाति के सांप के रूप में हुई। टीम में विपिन के अलावा रोहित रवि, सोहम पाटेकर, अथर्व केरूर, सुशंत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed