{"_id":"6a00cc67c3bd4308df0a3ecc","slug":"rare-chandranag-seen-in-village-khushipur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174794-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव खुशीपुर में दिखा दुर्लभ चंद्रनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव खुशीपुर में दिखा दुर्लभ चंद्रनाग
Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
पलिया के खुशीपुर में निकला चंद्रनाग। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। गांव खुशीपुर में रविवार शाम एक दुर्लभ सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रामगोविंद रेस्क्यू टीम के सदस्य अरुण के घर के पास दिखे सांप के फन पर चंद्रमा जैसा निशान देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
टीम ने बताया कि यह अत्यंत विषैला मोनोकल्ड कोबरा है, जिसे आम भाषा में चंद्रनाग कहा जाता है। यह सांप पलिया क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देता है और अधिकतर बसही व संपूर्णानगर की तराई में पाया जाता है।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। लोगों से सांप को न मारने और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई। टीम ने कहा कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। बाद में सांप को गांव से दूर नहर किनारे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।