फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare and endangered species of Madar plant found in Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजाति का मदार का पौधा मिला

Tue, 02 Dec 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rare and endangered species of Madar plant found in Dudhwa
दुधवा में दुर्लभ प्रजाति का मिला मदार का पौधा। स्रोत : पार्क प्रशासन
पलियाकलां (खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में पेट्रोलिंग के दौरान वन टीम ने दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजाति के मदार के पौधे को खोजा है। इसका वानस्पतिक नाम कैलोट्रोपिस आकिया है।
विज्ञापन

दक्षिण सोनारीपुर रेंज में रेंजर सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, जब वह वापसी करने लगे तो उन्हें एक भिन्न प्रजाति का फूलों से भरा पौधा दिखाई दिया, जिसके पत्ते जाने-पहचाने लगे। पौधे के फूल पूरी तरह से अलग व नए थे। रेंजर ने पौधे एवं फूल के फोटो लिए और उनके बारे में अध्ययन किया तो जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरे विश्व में आक की मात्र तीन प्रजातियां पाईं जाती हैं, जिसमें से दो प्रजातियां कैलोट्रोपिस जाइजेंटिया और कैलोट्रोपिस प्रोसेरा लगभग हर स्थान पर सामान्य रूप से मिल जाती हैं। तीसरी प्रजाति कैलोट्रोपिस आकिया है, जो पहली बार दुधवा में दिखाई दी है। यह पौधा मुख्य रूप से हिमालय की तलहटी और वहां के वनों में पाई जाती है।
विज्ञापन

दुधवा के डीडी जगदीश आर ने बताया कि वैसे तो दुधवा वन्यजीवों व अलौकिक वनस्पतियों से परिपूर्ण हैं, लेकिन ऐसे बहुत से जीव व वनस्पतियां हैं, जो पहचान में नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed