फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rape allegation turned out to be false, report filed against woman

Lakhimpur Kheri News: झूठा निकला दुष्कर्म का आरोप, महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rape allegation turned out to be false, report filed against woman
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने युवक पर दुष्कर्म की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में मामला झूठा साबित हुआ तो कोर्ट ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोर्ट का आदेश मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक महिला ने वर्ष 2024 में मोहल्ला प्यारेपुर निवासी भूपेंद्र वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच सदर कोतवाली में तैनात तत्कालीन एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी ने की। पुलिस की जांच में मामला पूरी तरह से झूठा निकला। फर्जी मामला सामने आने पर एसएसआई ने 30 जून 2024 को क्लोजर रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की।
विज्ञापन

क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए लगाए गए झूठे आरोप को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने महिला के इस कृत्य को देखते हुए 21 मई 2025 को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद अपराध इंस्पेक्टर हरिप्रकाश यादव की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed