{"_id":"67041ee6c90f5df14b038376","slug":"rams-wedding-procession-took-place-people-welcomed-with-open-eyes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130730-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निकली राम बरात, पलकें बिछाए लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निकली राम बरात, पलकें बिछाए लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सजे संवरे शहर में सोमवार की देर शाम कौशल्या नंदन भगवान श्रीराम की बरात निकली, तो पूरा शहर पलकें बिछाए सड़कों पर उमड़ पड़ा। लोगों ने श्रद्धा भाव से जगह-जगह बरात का स्वागत किया।
शहर की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार शाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात निकाली गई। इसके लिए पूरे शहर को रंग-बिरंगी झालरों और तोरण द्वार से सजाया गया था। श्रीराम की भव्य बरात देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। लोग सड़कों के किनारे और भवनों के ऊपर खड़े होकर दूल्हा बने भगवान श्रीराम की एक झलक पाने को बेचैन दिखे।
नगर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर परिसर से देर शाम शुरू हुई रामबरात ने पूरे शहर का भ्रमण किया तो वातावरण जयकारों से गूंज उठा। ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई रामबरात में बड़ी संख्या में शहर के लोग भी शामिल हुए। भजन कीर्तन, नृत्य करते चल रहे भक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन
बरात में सजीव झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मेला मैदान चौराहा, मथुरा भवन, इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, सदर चौराहा और संकटा देवी मंदिर के पास बरात का स्वागत किया गया व आरती उतारी गई। भक्तों को प्रसाद बांटा गया। देर रात बरात मेला मैदान पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरात के साथ-साथ सदर कोतवाली का पुलिस फोर्स भी बराबर चलता रहा।