फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram's arrow will be fired today on 65 feet tall Ravana

Lakhimpur Kheri News: 65 फुट के रावण पर आज चलेगा राम का बाण

Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ram's arrow will be fired today on 65 feet tall Ravana
लखीमपुर के मेला मैदान में खड़ा किया गया रावण का पुतला। संवाद
लखीमपुर खीरी। विजय दशमी पर मंगलवार को शहर के मेला मैदान पर 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 162वीं रामलीला के तहत होने वाले रावण वध को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। रावण का पुतला तैयार हो चुका है और इसे देखने के लिए लोग मेला मैदान पहुंच रहे हैं। कई लोग पुतले के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला के नौ दिन पूरे होने के बाद अब सभी की निगाहें रावण वध और पुतला दहन पर टिकी हैं। मंगलवार को राम के बाण से रावण का वध होने के बाद पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। विजय दशमी पर होने वाला यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन


------------------
आज शाम मेला मैदान मार्ग से नहीं गुजरेंगे वाहन
लखीमपुर खीरी। विजय दशमी पर मंगलवार को रावण दहन के आयोजन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शाम चार बजे से मेला मैदान मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रावण दहन के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मैदान मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को सिधौली बाइपास और बरगद चौराहे की ओर से निकाला जाएगा। इससे आयोजन स्थल के आसपास भीड़ नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। रावण दहन देखने के लिए आने वाले लोगों को भी मार्ग परिवर्तन का ध्यान रखकर घर से निकलना होगा। यातायात सीओ ने अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि यातायात प्रतिबंध शाम चार बजे से देर रात तक लागू रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस को इससे छूट रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed