ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अजान गांव में हो रहे रामलीला मेला के पांचवें दिन कलाकारों ने रामायण की चौपाइयों पर लंका दहन, कुंभकरण, मेघनाद, रावण वध लीला का मंचन किया। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। असत्य व अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला धू-धू कर जला और उपस्थित समूह में जय श्रीराम का जय घोष होने लगा। मेला कमेटी के अनिरुद्ध कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अनुमोद वर्मा ने बताया कि मेले का समापन मंगलवार को श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न मिलाप लीला मंचन के साथ किया जाएगा। इस मौके पर नन्हे श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, विश्राम, सगीर मंसूरी, कलीम अली, नसीम आदि दर्शक मौजूद रहे। संवाद