फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakshabandhan today... Rakhi, sweets and vermicelli sold in abundance

Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन आज... खूब बिकी राखी, मिठाई और सेंवई

Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan today... Rakhi, sweets and vermicelli sold in abundance
एसएसबी मुख्यालय में जवानों के लिए राखियां भेंट करती प्रो. नीलम त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर बाजार में जोरदार उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां, मिठाई और सेंवई की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार, सदर चौराहा, संकटा देवी मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, खीरी मार्ग, सौजन्या चौक, मिश्राना इलाके सहित अन्य बाजारों में दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। राखियों की दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और थीम वाली राखियों ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब पसंद कीं।

मिठाई की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री देखने को मिली। रसमलाई, गुलाब जामुन, काजू कतली जैसी पारंपरिक मिठाइयों के अलावा चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स पैक की मांग भी ज्यादा रही। रक्षाबंधन पर खास तौर पर बनाए जाने वाले सेंवई की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, इस बार बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही। त्योहार के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही।
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने छात्राओं ने बंधवाई राखी
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एसपी संकल्प शर्मा ने स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाई। उन्होंने सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज व स्कॉलर वर्ल्ड कॉलेज की छात्राओं से राखी बंधवाई।

जिलाधिकारी आवास पर भी इन्हीं छात्राओं ने एक-एक कर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की कलाई पर राखी बांधी। डीएम ने बालिकाओं समेत मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएससी) के आचार्य संजय द्विवेदी, धीरज श्रीवास्तव मंदाकिनी मिश्रा, वीना, सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, उप प्रधानाचार्य डॉ. सीमा मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद

---------------------

जवानों को समर्पित किया रक्षा सूत्र
लखीमपुर। रक्षाबंधन पर युवराज दत्त महाविद्यालय की ओर से देश की रक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक वी. अविक्रमण को प्रतीकात्मक रूप से राखियां भेंट कीं। यह राखियां महाविद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने तैयार की हैं, जिन्हें प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल व प्रो. नीलम त्रिवेदी ने जवानों के लिए सौंपा। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से डॉ. अमित सिंह व सौरभ वर्मा भी मौजूद रहे।
प्राचार्य प्रो. पाल ने कहा कि महाविद्यालय परिवार भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता है। संवाद

एसएसबी मुख्यालय में जवानों के लिए राखियां भेंट करती प्रो. नीलम त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज

एसएसबी मुख्यालय में जवानों के लिए राखियां भेंट करती प्रो. नीलम त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज

एसएसबी मुख्यालय में जवानों के लिए राखियां भेंट करती प्रो. नीलम त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज

एसएसबी मुख्यालय में जवानों के लिए राखियां भेंट करती प्रो. नीलम त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed