फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakshabandhan today;

रक्षाबंधन आज, बाजारों में रही रौनक      

Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan today;
राखी - फोटो : अमर उजाला
बहनों ने की जमकर राखी की खरीदारी, खूब बिकी मिठाई       
विज्ञापन

देर रात तक गुलजार रहे बाजार, बच्चों की पसंद बनी है छोटा भीम और कार्टूनों पर बनी राखियां  


भाई बहन के स्नेह के त्योहार रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी की खरीदारी की। शहर में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें बहनों की भीड़ से भरी रहीं। खासकर तीर्थ के निकट मिल डायवर्जन रोड पर सजी राखी की दुकानों पर बहनों की खासी भीड़ रही। इसी तरह जिले के कस्बों और देहात में भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार रहे। राखी और मिठाई की जमकर खरीदारी हुई। 
गोला गोकर्णनाथ। नगर में सजी राखी की दुकानों पर भांति भांति की रंग बिरंगी राखियां बिक रही हैं। जिसमें डबल लड़ी, जर्कन, स्टोन और रेशम से बनी राखियां बहनों की पसंद बनी हैं। वहीं छोटा भीम, हनुमान, गणेश जी के चित्र और कार्टूनों पर बनी राखियां बच्चों को लुभा रही हैं। दुकान पर इन राखियों की कीमत पांच रुपये से 100 रुपये प्रति तक है। 
विज्ञापन

 
घोड़ों पर लादकर लाते थे राखियां 

गोला गोकर्णनाथ। मिल डायवर्जन रोड पर दर्जनों राखी की दुकानें सजी हैं। जिनमें दिल्ली के सोनम फैंसी राखी, देवल राखी भंडार, दिल्ली राखी भंडार सहित कई जिलों से लोग यहां राखी की दुकानें लेकर आए हैं, जिसमें सुनील पटवा ने बताया कि पहले यहां उनके स्वर्गीय दादा श्याम बिहारी, उसके बाद पिता स्वर्गीय हेमराज के बाद अब वह राखी की दुकान लेकर यहां आ रहे हैं। वहीं पुवायां के चूड़ामणिदास(75) ने बताया कि उनसे पहले उनके पिता स्वर्गीय चेतराम यहां दुकान लेकर आते थे। वह अपने पिता के साथ घोड़े पर सामान लादकर राखी की दुकान यहां सजाते थे। उनका राखी का कारोबार पुस्तैनी है। पहले से और आज के समय में काफी परिवर्तन आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed