{"_id":"6122b3ba8ebc3e79dd285ac8","slug":"raksha-bandhan-lakhimpur-news-bly4571780175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
मोहल्ला कपूरथला में भाई को राखी बांधती बहन
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भाई बहन के पवित्र प्यार का पर्व पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने उपहार के साथ उनकी रक्षा का वचन दिया। जिला कारागार में भी काफी भीड़ रही। दूर दूर से पहुंचीं बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी।
गोला गोकर्णनाथ, पलियाकलां, बांकेगंज, मोहम्मदी, संसारपुर, बरबर, ममरी, खीरी कस्बे समेत विभिन्न इलाकों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी वचन देने के साथ उपहार दिए।
मझगईं। हिन्दू बहन सावित्री बाजपेई ने मुस्लिम भाई आदिल हुसैन को राखी बांधी। नौगवां, बेला, भगवंतनगर गुलरा, त्रिलोकपुर, बल्लीपुर आदि गांवों में भी रक्षाबंधन की धूम रही।
विज्ञापन
धौरहरा। महिला सुरक्षा समिति और टीम केसरी ने कोतवाली स्टाफ के साथ रक्षा बंधन मनाया।
अमीरनगर। क्षेत्र के परसपुर, उमरिया, मूड़ाखालसा, कुम्भी, तिलकपुर, लालनगंज, हरीनगर, जवाहरपुर, दन्नापुर, मोहद्दीनपुर, सिसोकन गांव में रक्षाबंधन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
-
जमकर बिकी राखियां और मिठाई
रविवार को रक्षाबंधन के दिन भी राखियों और मिठाई की खूब बिक्री हुई। शाम तक दुकानों पर भीड़ बनी रही।
जो बहनें शनिवार को त्योहार संबंधी खरीदारी नहीं कर सकीं थी। उन्होंने रविवार को राखी और मिठाई खरीदी।
---
बंदियों को बांधी राखी
जिला कारागार में निरुद्ध 522 बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। जबकि 11 महिला बंदियों ने बाहर से आए अपने भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान जेल में निर्मित मास्क उपहार में दिए गए। मुलाकात के पहले बंदियों और मुलाकातियों को सैनिटाइज किया गया।