{"_id":"61a70c9cd7ac383c0f3a7411","slug":"rakimsan-gave-tahrir-against-sugar-mill-owner-and-adhyasi-lakhimpur-news-bly4677326138","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकिमसं ने चीनी मिल मालिक और अध्यासी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकिमसं ने चीनी मिल मालिक और अध्यासी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
ज्ञापन देते किसान नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल लिमिटेड के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा और आप नेता रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना भुगतान और उसका ब्याज न देने पर कोतवाली व एसडीएम को तहरीर देकर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के चेयरमैन, संचालकों और अध्यासी ओमपाल सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दंडित करने की मांग की है। साथ ही एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य को भी तहरीर देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि बजाज चीनी मिल गोला का गन्ना पेराई सत्र 2020-21 सात नवंबर 2020 को शुरू होकर 22 मार्च 2021 को समाप्त हुआ। मिल ने पूरे सत्र में 158.22 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा, जिसका गन्ना मूल्य 510 करोड़ रुपये है। चीनी मिल ने 23 दिसंबर 2020 तक का 223 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 287 करोड़ रुपये का भुगतान और 547 करोड़ रुपये का ब्याज भी बकाया है। वर्तमान पेराई सत्र 11 नवंबर 2021 को शुरू किया था। 25 नवंबर 2021 तक 12.86 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है, जिसका 446 करोड़ रुपये भी बकाया है।
बताया कि यूनिट हेड ओमपाल सिंह ने भाजपा विधायक अरविंद गिरि को सात नवंबर 2021 को व उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य को दिनांक 11 नवंबर 2021 को पत्र देकर 30 नवंबर 2021 तक पिछले पेराई सत्र 2020-21 का संपूर्ण भुगतान करने का वायदा किया था, लेकिन लिखित पत्र देने के बावजूद भुगतान न कर गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है। किसान नेताओं का कहना है कि बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पर 14 चीनी मिलों के लाखों गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। वह कई हजार करोड़ रुपये ऋण न अदा कर विदेश भाग सकते हैं। किसान नेताओं ने नामजद कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर सर्वेश वर्मा, शिवदयाल वर्मा, नारायन लाल, मोहम्मद कमर, अंशु सिंह, अवधेश, मुकेश, संतोष कुमार, रुकुमकेश, राहुल वर्मा, कमलेश वर्मा, पिंकू वर्मा, मुकेश वर्मा, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।