फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakhis and sweets market buzzing on Raksha Bandhan

Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन पर राखियों और मिठाइयों का बाजार गुलजार

Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rakhis and sweets market buzzing on Raksha Bandhan
बाजार में सेवई खरीदते लोग
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार है। बाजार में मिलावटी मावा और मिठाई की भी भरमार है। ऐसे में सावधानी से ही मिठाइयों की खरीदारी करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक शिखर बाजपेई ने बताया कि मिलावट वाले मावा से बनी मिठाई को खाने से परहेज करना चाहिए। बाजार में मावा को छोड़कर बेसन से बनी मिठाई भी उपलब्ध रहती है, इसका प्रयोग करना चाहिए। दुकानदार पर्व के मद्देनजर पहले से ही मिठाई बनाकर स्टॉक करना शुरू कर देते हैं, जो सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है।
विज्ञापन

पलिया-संपूर्णानगर। पलिया की नगर पालिका रोड पर दोनों तरफ राखियों और मिठाई की दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा मेला रोड, स्टेशन रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों के किनारे दुकानदारों ने राखियों की दुकानें लगाई हुईं हैं। संपूर्णानगर, खजुरिया, बमनगर, बसही, सुमेरनगर में रक्षाबंधन पर्व पर मंगलवार को काफी चहल-पहल दिखाई दी। बाजार में पांच रुपये से 120 रुपये तक की राखी बिकती दिखी, जबकि चांदी निर्मित राखी की कीमत 500 रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें मावा की पहचान
बाजार में बिक रहा मावा असली है या नकली की पहचान के लिए मावा को हाथ में लेकर मसलें। यदि गोली बने या फिर घी निकले तो इसका मतलब मावा सही है। इस तरह के मावे में किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होगी, लेकिन यदि मसलने पर मावा भुरभरा हो जाए तो यह स्पष्ट है कि उसमें मिलावट की गई है।

बाजार में सेवई खरीदते लोग

बाजार में सेवई खरीदते लोग

बाजार में सेवई खरीदते लोग

बाजार में सेवई खरीदते लोग

बाजार में सेवई खरीदते लोग

बाजार में सेवई खरीदते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed