{"_id":"5f259c268ebc3e63d016a83d","slug":"rakhi-festival-lakhimpur-news-bly414832652","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की मिठाई पक्की, लेकिन बहनों के गिफ्ट पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की मिठाई पक्की, लेकिन बहनों के गिफ्ट पर संकट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुुलेंगी। शासन के इस निर्णय से बहनों की कई समस्याओं का समाधान हो गया। बहनों का तनाव था कि शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेगा। इससे भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई कहा से लेंगी, क्योंकि उमस वाली गर्मी में तीन दिन पहले से मिठाई लेकर रखने की बहनें हिम्मत नहीं कर पा रही थी। हालांकि अब दुकानें खुलने से बहनें खुश है, लेकिन इन्हें गिफ्ट देने के लिए अब भाई चिंतित है।
जिला प्रशासन ने त्योहार से पहले रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खोलने की परमीशन दी है। इससे ड्राई फ्रूट, गिफ्ट व सराफा बाजार दूर रखा गया है। लॉकडाउन के कारण अन्य प्रतिष्ठान रविवार के साथ सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण भी बंद रहेंगे। दो दिन तक दुकानें बंद रहने से भाई अपनी बहनों को देने के लिए उपहार भी नहीं खरीद सकेंगे। भाईयों का कहना है कि रविवार को राखी और मिठाई के साथ पूरा बाजार खोलने की अनुमति दी जाती है तो ज्यादा बेहतर रहता, भले ही सोमवार को त्योहार बाद मंगलवार को बाजार बंद कर दिया जाता। कम से कम हम भाई लोग भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीद लेते।