{"_id":"6839f939e3a1a3932004d4c4","slug":"rakeshsan-accused-of-negligence-in-sugarcane-price-payment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-147070-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राकिशसं ने गन्ना मूल्य भुगतान में लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राकिशसं ने गन्ना मूल्य भुगतान में लगाया लापरवाही का आरोप
Sat, 31 May 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर/महेवागंज। गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन (राकिशसं) ने बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के चेयरमैन समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए डीएम और एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में नियमों और गन्ना एक्ट का हवाला देते हुए अविलंब भुगतान की मांग की गई है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति गोला, पलियाकलां और लखीमपुर के सचिव द्वारा जारी पर्चियों पर हजारों किसानों ने बजाज ग्रुप की गोला, पलियाकलां और खंभारखेड़ा की इकाइयों पर गन्ना आपूर्ति की। किसान अब भुगतान पाने के लिए तरस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गन्ने से चीनी, शीरा, एथनॉल, बैगास, प्रेसमड तथा जैविक पोटाश निर्मित कर मिलें निरंतर बिक्री कर रहीं हैं। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन कर भुगतान नहीं किया जा रहा है।