{"_id":"5e3b12e18ebc3ee5cc5b0cb8","slug":"rajypal-lakhimpur-news-bly3947468197","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभाल कर रखा है जंगल, अच्छा लगा: आनंदी बेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभाल कर रखा है जंगल, अच्छा लगा: आनंदी बेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क घूमने आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को लखनऊ लौट गईं। इससे पहले विजिटर बुक में उन्होंने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि जंगल बेहतर ढंग से संभाल कर रखा गया है, विशालकाय पेड़ और घने जंगल के साथ ही यहां का शांत वातावरण उन्हें काफी पसंद आया। हाथी की सवारी की तो गैंडा भी देखा। पार्क क्यों प्रसिद्ध है, यहां आकर पता चला।
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होने के कारण राज्यपाल बुधवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ रवाना हो गईं। उनके साथ आए बाकी मेहमान यहीं रुके और उन्होंने बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार का भ्रमण किया।
राज्यपाल सोमवार को परिवार वालों और अन्य मेहमानों के साथ पलिया पहुंची थीं, जहां से वह दुधवा नेशनल पार्क आईं। उसी दिन शाम को सलूकापुर रेंज घूमा। यहां हाथियों पर सवारी की तो गैंडों का दीदार किया। यहीं उन्हें बाघ भी दिखा। मंगलवार को सुबह वह किशनपुर वन्यजीव विहार पहुंचीं। यहां उन्होंने चीतल के अलावा विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे। डीडी मनोज सोनकर ने बताया कि राज्यपाल लखनऊ लौट गईं। उनके साथ आए अन्य मेहमान यहीं रुके हैं।
विज्ञापन
एफडी और डीडी ने भेंट किया स्मृति चिह्न
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को एफडी संजय पाठक और डीडी मनोज सोनकर ने संयुक्त रूप से दुधवा टाइगर रिजर्व की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया।
संशोधित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल बुधवार सुबह लखनऊ लौट गईं। आगे क्या कार्यक्रम होगा इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी