फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajesh was murdered by giving a betel nut due to illicit relations

अवैध संबंधों के चलते सुपारी देकर कराई गई थी राजेश की हत्या

Sun, 10 Apr 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rajesh was murdered by giving a betel nut due to illicit relations
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छंगापुरवा सेमरी में दो दिन पहले हुए राजेश गौतम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर एक हत्याभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजेश की हत्या अवैध संबंधों के चलते सुपारी देकर कराई गई थी। इसमें परिवार के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेमरी के मजरा छंगापुरवा निवासी मालती प्रसाद गौतम के पुत्र 26 वर्षीय राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि परिवार के ही कुछ लोगों ने ही सुपारी देकर राजेश की हत्या करवाई है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस पूछताछ में जो सामने आया है, उसके अनुसार राजेश के एक युवती से संबंध थे। यही संबंध हत्या का कारण बने। इसके बाद धौरहरा पुलिस सुपारी किलर की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने टहारा मल्लबेहड़ मार्ग पर मुठभेड़ में शातिर अपराधी कमाल अहमद निवासी महादेव सोहरिया को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कमाल के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस हत्या में पांच लोग शामिल हैं। चार बदमाश वसीम, निहाल, ईमर अली, नूरुद्दीन निवासी बेहननपुरवा थाना धौरहरा फरार हो गए हैं। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। इसके अलावा जो परिजन इस घटना में शामिल हैं, उनके नाम भी विवेचना में शामिल करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।

राजेश हत्याकांड में मृतक के परिजन द्वारा साजिश की बात सामने आई है। अवैध संबंधों के कारण राजेश की हत्या का तानाबना बुना गया था। मृतक के पिता द्वारा नामजद किए गए तीनों अभियुक्तों की इस केस में कोई भूमिका नहीं पाई गई है। मामले की विवेचना के दौरान परिवार के तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, इन्हें मुकदमे में शामिल कर गिरफ्तारी की जाएगी।
- टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed