{"_id":"6907929d09ebbecdc2040075","slug":"rajapur-mandi-is-full-of-problems-along-with-paddy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-159939-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजापुर मंडी में धान के साथ समस्याओं का भी अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजापुर मंडी में धान के साथ समस्याओं का भी अंबार
विज्ञापन
मंडी में फैली गंदगी-संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर की राजापुर मंडी में धान के साथ समस्याओं का अंबार भी लगा हुआ है। सुविधाओं के नाम पर किसानों को यहां कुछ भी नहीं मिल रहा। उन्हें पेयजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है। शौचालय भी गंदे पड़े हैं। टूटी सड़कें और नालियां यहां की पहचान बन चुकी हैं।
रविवार को पड़ताल की गई तो मंडी में घुसते ही भयंकर गंदगी पड़ी मिली। इसमें गिरकर कई किसान घायल भी हुए। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था। पेयजल की सुविधा के नाम पर महज एक वाटर कूलर लगा मिला। इसकी भी काफी दिनों से सफाई नहीं हुई थी, जबकि रोज सैकड़ों किसान यहां अपनी फसल लेकर आते हैं। परिसर में लगने वाली सब्जियों के फड़ पर भी लोगों का आना-जाना होता है।
दूरदराज से आने वाले किसानों और अन्य खरीदारों के लिए मंडी परिसर में कई सरकारी हैंडपंप लगे हैं, लेकिन उनमें ज्यादातर खराब मिले। धौरहरा निवासी कमल का कहना था कि प्यास लगने पर या तो खरीदकर पानी पीते हैं या फिर उसी वाटर कूलर से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
परिसर में महज एक ही जगह पर शौचालय बना हुआ है। वह भी काफी गंदा हो चुका है। शौचालय के आस-पास इतनी गंदगी है कि लोगों का पास से गुजरने से भी तौबा करते हैं। गोला से आए मधुर शुक्ला का कहना था कि शौचालय की महीनों से सफाई तक नहीं कराई गई है।
गड्ढे में भरे पानी से वाहनों के पलटने का खतरा
बरसात के दिनों में तो मंडी परिसर में लबालब पानी भर जाता है, लेकिन आम दिनों में भी यहां कीचड़ ही देखने को मिला। दर्जनों वाहनों के आवागमन से सड़कें और नालियां टूट गई हैं। हाल यह है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसमें मच्छर पनपने के साथ ही तमाम बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। लगातार हो रही दिक्कतों के बाद भी जिम्मेदार कुछ करने को तैयार नहीं है।
वर्जन
राजापुर चौकी के समीप का नाला पहले मंडी समिति साफ कराती थी, लेकिन अब मंडी ने ठेका देना बंद कर दिया है। ठेके की धनराशि भी कम कर दी थी। फिलहाल, कर्मचारी सफाई आदि करते हैं। फिर भी समय-समय पर चोक को खुलवाया जाता है।
-कुंवर आयुष्मान, सफाई ठेकेदार
-- --
सड़क निर्माण के साथ ही खराब हैंडपंप आदि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात के दिनों में ज्यादा दिक्कत होती है। सफाई भी कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
-आशीष सिंह, मंडी सचिव