{"_id":"652ec8cc09738cabd10d1e99","slug":"raised-awareness-by-taking-out-a-rally-for-womens-safety-respect-and-self-reliance-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-7804-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए रैली निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए रैली निकालकर किया जागरूक
विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत से रैली का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष व अधिकारी।
पलियाकलां। मिशन शक्ति के तहत जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली को पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ आदित्य कुमार, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, मेला रोड होते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कार्तिकेय सिंह समेत अन्य लोगों ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार, पलिया चौकी इंचार्ज संचित यादव, महिला सिपाही रेणुका चौहान, प्रगति, मोहनी देवी समेत स्कूल स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
महंगापुर। श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में संपूर्णानगर थाना प्रभारी सियाराम वर्मा, ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह, परसपुर चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने छात्राओं को जागरूक किया। महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। यहां बैठक के बाद स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। जो कस्बा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान स्कूल के सह प्रबंधक सर्वजीत सिंह, राममिलन राय, प्रधानाचार्य दीपा चौहान, महिला सिपाही दिव्या, नाहिद, प्रवेश वर्मा, सुगम, रजत के साथ छात्राएं मौजूद रहीं।