फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rainbow vaccination campaign began for the missing children

टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए शुरू हुआ इंद्रधनुष अभियान

Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Rainbow vaccination campaign began for the missing children
टीकाकरण
टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए शुरू हुआ इंद्रधनुष अभियान
विज्ञापन

- 0 से 5 साल तक के बच्चों का होगा टीकाकरण
- जिले और ब्लाक के अधिकारी करेंगे इसकी निगरानी 

शून्य से पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए इंद्रधनुष अभियान मंगलवार को जिला महिला अस्पताल से शुरू हुआ। अभियान के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसकी शुरूआत मंगलवार को सीएमओ और सदर विधायक ने एक बच्चे को पोलिया ड्राप पिलाकर की। अभियान 14 जून तक चलेगा। इसकी सफलता के लिए जिला एंव ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को मॉनीटिरिंग के लिए लगाया गया है।

जिले के दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले 0 से 5 साल तक के ऐसे बच्चे, जो पालियो ड्रॉप तथा टीकाकरण से छूट गए थे। इन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मंगलवार को इंद्रधनुष अभियान शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और सीएमओ  डा. अरुण कुमार सिंह ने महिला अस्पताल में एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। यह अभियान 14 जून तक जिले की सभी ब्लाकों में चलेगा। कोई बच्चा इससे छूट न जाए, इसलिए इसकी मॉनीटिरिंग के लिए जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है। इस संबंध में अभियान के प्रभारी डा. बलबीर सिंह ने बताया कि इंद्रधनुष अभियान का यह तीसरा चरण है। अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों टीकाकरण और पोलियो ड्रॉप अभियान से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए अभियान शुरू किया गया है, जो 14 जून तक चलेगा। इस दौरान डा. बीबी राम, डा. रवीन्द्र शर्मा, अभियान के प्रभारी डा. बलबीर सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed