फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain water logging in many places

बारिश से कई जगह जलभराव

Tue, 07 Jul 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rain water logging in many places
लगातार 40 घंटे हुई तेज बरसात के बाद मंगलवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे। सोमवार शाम से सुबह आठ बजे तक औसतन 76 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। लखीमपुर में 74 मिमी, शारदा बैराज पर 70 मिमी, पलिया में 84 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। वायुमंडल में आद्रता होने के बावजूद दोपहर में धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से लोग अकुला उठे।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। सुबह स्कूल-कॉलेज जाते समय पानी बरसने के कारण बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। दिन में तेज धूप तो नहीं रही लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पानी बरसने से सुबह कुछ देर के लिए तो जनजीवन प्रभावित हुआ लेकिन वर्षा थमने के बाद जनजीवन पटरी पर लौट आया।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन वर्षा होने के बाद रात भर तेज बारिश हुई। यह बरसात मंगलवार की सुबह भी जारी रही। दोपहर तक तो आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद बादल छंटे तो धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। बादल छाए रहने से रात में फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। बरसात से खुशनुमा हुआ मौसम एक बार फिर उमस भरी गर्मी में बदलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बरसात से सदर स्कूल का कैंपस, कलक्ट्रेट परिसर, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, जिला अस्पताल, रेलवे कालोनी, विलोबी मेमोरियल हाल का मैदान, जिला पंचायत परिसर, नई बस्ती की गलियों, शिव कालोनी, शिवपुरी, गंगोत्री नगर कालोनी के अलावा मेला मैदान से इमली चौराहा, मेला मैदान से महेवागढ़ी, और नौरंगाबाद रोड की जर्जर सड़कों पर दिन भर जलभराव की स्थिति बनी रही इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यहां हुई बरसात से हालांकि नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके बावजूद प्रशासन बाढ़ के मद्देनजर नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। जिला प्रशासन बनबसा बैराज से लगातार संपर्क में है।

मैलानी। सोमवार रात भी यहां बारिश हुई। रात करीब ढाई बजे वर्षा शुरू हुई। काफी देर तक तो तेज बारिश होती रही, उसके बाद सुबह आठ बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। बारिश से धान और गन्ने की फसल को खूब लाभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed