फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain: Trees fell, power supply disrupted - waterlogging

बारिश: पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित-जलभराव

Thu, 01 Aug 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rain: Trees fell, power supply disrupted - waterlogging
महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला। बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। वहीं निचले हिस्सों में जलभराव से परेशानी भी बढ़ गई। पलिया-भीरा मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

बारिश से बाढ़ पीड़ितों को एक बार फिर से बाढ़ का डर सताने लगा। बारिश के बाद पेड़ गिरने से कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हो गई। धौरहरा खुर्द में पीपल का पेड़ गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को करीब 17.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के निचले हिस्से हाथीपुर, निर्मलनगर, हिदातनगर, सुआगाड़ा, फत्तेपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान आदि जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों की फसलों की भी अच्छी सिंचाई हो गई। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से किसानों की फसलें सूख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बुधवार को बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से पहले अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।
-----------------
पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त
धौरहरा। बुधवार को बारिश से धौरहरा खुर्द में पीपल का पेड़ गिरा। पेड़ गांव के इंद्रपाल की दुकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने से उनकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इंद्रपाल बाल बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से इंद्रपाल ने पेड़ को काटकर दुकान से हटाया। संवाद
----------
जलभराव से आवागमन में दिक्कत
मझगईं। बारिश होने से नौगवां कस्बा में खालेपुरवा गांव जाने वाले मार्ग पर गुरुद्वारा के पास सड़क पर दो फुट पानी चलने लगा है। वहीं बस अड्डे पर भी सड़क पर पानी भर रहा। ऐसे में राहगीरों व व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-------------
बारिश से सताने लगा बाढ़ का डर
संपूर्णानगर। क्षेत्र में भारी बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली। साथ ही किसानों की फसलों की अच्छी सिंचाई हो गई। हालांकि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का डरे सताने लगा। आठ जुलाई को पहली बारिश में ही बाढ़ के पानी ने काफी नुकसान किया था। अब दूसरी बार बारिश बाढ़ पीड़ितों के माथे पर चिंता की लकीरें डाल रहीं हैं। संवाद
-------------
पलिया-भीरा मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
पलियाकला। पलिया-भीरा मार्ग पर बारिश व बाढ़ के पानी की वजह से सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर पेड़ को कटवाकर रास्ते का आवागमन शुरू कराया। पेड़ गिरने से दो घंटे तक रास्ता बंद रहा। पलियाकलां में तड़के तीन बजे से नौ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद पूरे दिन मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। संवाद

-----------------
जलभराव की समस्या से परेशान महेवागंजवासी
महेवागंज। ग्राम पंचायत ओदरहना के मजरा महेवा में जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। बरसात में पानी लोगों के घरों में भर रहा है। गांव के रामपाल, अंकित, लक्ष्मी, बलराम, विनोद, कमलेश और शिवराम ने बताया कि नाली न होने से पानी का निकास नहीं हो पाती। गंदा पानी रास्ते पर भरा रहता है। बरसात में तो घुटनों तक जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग ऊंचा बनाया गया, जबकि नाली नहीं बनी। इसी वजह से जलभराव की समस्या रहती है। प्रधान जुलेखा ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर नाली और मार्ग को ऊंचा किया जाएगा। खनन पर रोक के चलते मिट्टी नहीं मिल पा रही है। बीडीओ पीयूष कुमार ने बताया कि ग्राम चौपाल में भी जलभराव की शिकायत आ चुकी है। जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

महेवा गांव में भरा बरसाती पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed