फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain slowed down the pace of paddy procurement, affected arrivals

Lakhimpur Kheri News: बारिश ने थाम दी धान खरीद की रफ्तार, आवक पर पड़ा असर

Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain slowed down the pace of paddy procurement, affected arrivals
गोला में मंडी समिति स्थित केंद्र पर लगी धान की ढेरी।
लखीमपुर खीरी। धान खरीद ने थोड़ी तेजी पकड़ी ही थी कि अब बारिश ने बाधा डाल दी है। फसल भीग जाने के चलते मंडी समितियों में बने क्रय क्रेंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हाल यह है कि कर्मचारी पूरे दिन केंद्रों पर बैठकर किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर बीस दिन बीतने को हैं, लेकिन अभी तक जितनी खरीद होनी थी उतनी नहीं हो सकी है। शुरुआती कुछ दिनों तक तो सेंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन उसके बाद खरीद शुरू हो गई थी। इधर, सोमवार को अचानक बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, वहीं अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ था। धाम में ज्यादा नमी होने के चलते किसान केंद्रों पर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

इससे खरीद धीमी हो गई है। मौजूदा समय में निकल रही धूप भी तेज नहीं है। इससे धान सूखने में काफी समय लग रहा है। मंडी समिति में क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि एकाध दिन किसी तरह की स्थित बनी रहेगी। बृहस्पतिवार तक पूरे जिले में 2300 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला : 20 दिन में 985 क्विंटल की खरीद
गोला गोकर्णनाथ। नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 33 धान क्रय केंद्र खुले हुए हैं, लेकिन नमी के चलते खरीददारी सुस्त है। खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि खाद्य विभाग के आठ केंद्रों पर 807.20 क्विंटल, वहीं पीसीयू और पीसीएफ सहित दोनों सेंटरों पर 178 क्विंटल धान खरीद हुई है। धान में नमी होने के कारण खरीदारी तेजी नहीं पकड़ पा रही है।

मोहम्मदी : अब तक 4521 क्विंटल खरीदा गया धान
सरकारी धान खरीद केंद्रों पर अब तक 4521 क्विंटल खरीद हुई। बरसात के बाद से किसान मंडी में फसल लेकर कम पहुंच रहा है। इस बार तहसील क्षेत्र में 23 धान के सेंटर खोले गए हैं, जिसमें 19 सेंटर मंडी समिति में लगाए गए हैं। धान का सरकारी मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल हैं, अभी तक 4521 क्विंटल धान खरीदा गया। विपणन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया की किसान अपना धान सुखाकर मानक के अनुरूप लाए, तौल हो रही है।

गोला में मंडी समिति स्थित केंद्र पर लगी धान की ढेरी।

गोला में मंडी समिति स्थित केंद्र पर लगी धान की ढेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed